मिर्ज़ापुर जनपद में बोर्ड परीक्षा को देखते हुए लगाया गया धारा 144 उल्लघंन पर होगी कार्यवाही
मिर्ज़ापुर जनपद में जिला अधिकारी दिव्या मित्तल ने कल से शुरू हो रहे यूपी बोर्ड परीक्षा को देखते हुए , पूरे जनपद में धारा 144 लागू कर दिया है , उन्होंने कहा कि उल्लघंन करने वालो पर कार्यवाही किया जाएगा , जनपद में कल से शुरू हो रहे हाईस्कूल व इण्टरमीडियट परीक्षा को नकल विहीन व शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जनपद में 08 जोनल और 15 सेक्टर मजिस्ट्रेटो की गयी तैनाती की गयी है , प्रत्येक परीक्षा केन्द्रो पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे , जनपद में 118 विद्यालयों में परीक्षा केन्द्र बनाये गये है , जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केन्द्र से एक किलोमीटर की दूरी तक फ़ोटो कापी , फोटो स्कैनर की दुकानें बन्द रहेगी , परीक्षा के दौरान हर कक्ष की सी0सी0टी0वी0 कैमरे के द्वारा भी की निगरानी किया जाएगा , इसके अतिरिक्त संवदेनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रो पर सभी परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी हैं , सभी मजिस्ट्रेट अपने निर्धारित क्षेत्रान्तर्गत आने वाले परीक्षा केन्द्रों के दोनो पालियों में निगरानी करेंगे , जिला मजिस्ट्रेट दिव्या मित्तल द्वारा जारी अपने आदेश में कहा है कि जनपद में नकल विहीन व शान्तिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने के लिये जिला प्रशासन कटिबद्ध है , इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी , सम्पूर्ण परीक्षा केन्द्र के निगरानी के लिये अपर जिला मजिस्ट्रेट वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया ,