मिर्ज़ापुर जनपद में फरार सात वारंटी गिरफ्तार 35 का शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे सात वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 14 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कटरा पुलिस ने फरार तीन वारण्टी 1. राजू पुत्र गुलाब खां निवासी मिल्तनगर नटवा थाना कोतवाली कटरा 2. अफरोज पुत्र बोट्टल निवासी बागकुंजगिरी थाना कोतवाली कटरा व 3.विष्णु पुत्र लल्लन धरिकार निवासी बैरहवा थाना कोतवाली कटरा को घर से गिरफ्तार किया , थाना कछवां पुलिस ने एक वारण्टी खरपत्तू पुत्र सिजोर निवासी लरवक थाना कछवां को गिरफ्तार किया , थाना अदलहाट पुलिस भी एक वारण्टी चन्द्रमा सिंह पुत्र माया सिंह निवासी पथरौरा थाना अदलहाट को घर से गिरफ्तार किया , थाना पड़री पुलिस द्वारा दो फरार वारण्टी 1. राम सेन पुत्र स्व0 रामखेलावन निवासी मुलहवा थाना पड़री व 2. अशोक यादव पुत्र भगवान दास यादव निवासी अकसौली थाना पडरी को उनके घर से गिरफ्तार किया , पुलिस जानकारी के अनुसार गिरफ्तार सातों वारंटी को पुलिस ने अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 14 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर में 02 , थाना विन्ध्याचल में 01 , थाना कछवां में 02 , थाना पड़री में 03 , थाना ड्रमण्डगंज में 04 , थाना लालगंज में 02 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,