मिर्ज़ापुर जनपद में फरार सात वारंटी गिरफ्तार 12 का शान्ति भंग में हुआ चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार सात वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 12 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना चिल्ह पुलिस फरार एक वारण्टी पुनवासी बिन्द पुत्र स्व0 शंकर बिन्द निवासी प्रधान दड़ीया थाना चिल्ह को घर से गिरफ्तार किया , तो वही थाना मड़िहान पुलिस ने तीन वारण्टी 1.नरेश पाल पुत्र राम लाल पाल, 2. सोमनाथ पाल पुत्र बनारसी पाल व 3. धर्मेन्द्र पाल पुत्र मोतीलाल पाल निवासीगण गढ़वा थाना मड़िहान को गिरफ्तार किया , इसी तरह थाना चुनार पुलिस एक वारण्टी कैलाश पुत्र लल्लू राम निवासी भेड़ी थाना चुनार को गिरफ्तार किया , थाना विन्ध्याचल पुलिस भी एक वारण्टी चनराजी देवी पत्नी पप्पू निवासी महुवारीया थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार किया , थाना कोतवाली शहर पुलिस एक वारण्टी दीपक चौरसिया पुत्र मोहन चौरसिया निवासी नारघाट थाना कोतवाली शहर को घर से गिरफ्तार किया , पुलिस जानकारी के अनुसार गिरफ्तार सातो वारंटी को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 12 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कछवां में 07 , थाना चुनार में 04 , थाना मड़िहान में 01 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,