मिर्ज़ापुर जनपद में फरार पांच वारंटी गिरफ्तार 40 का शान्ति भांग में हुआ चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे पांच वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 40 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा फरार एक वारण्टी जितेन्द्र नाथ उर्फ बउवा पुत्र स्व0 विश्वनाथ अग्रहरी निवासी रेलवे स्टेशन रोड थाना कोतवाली कटरा को घर से गिरफ्तार किया , तो वही थाना विन्ध्याचल पुलिस भी फरार तीन वारण्टी 1.नखडू पुत्र अमृतलाल, 2.पहपट पुत्र रामनाथ निवासी बिरोही थाना विन्ध्याचल , 3.संजय पुत्र गोपाल सिंह निवासी महड़ौरा थाना विन्ध्याचल को उनके घर से गिरफ्तार कियागया , इसी क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस भी एक वारण्टी मनीष दूबे पुत्र संकठा दूबे निवासी विजयपुरा थाना कोतवाली देहात को घर से गिरफ्तार किया , गिरफ्तार सभी पांच वारंटियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 40 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार , थाना कोतवालीशहर में 02 , थाना कोतवाली कटरा में 02 , थाना विन्ध्याचल में 02 , थाना कोतवाली देहात में 03 , थाना चील्ह में 02 , थाना लालगंज में 04 , थाना हलिया में 03 , थाना सन्तनगर में 06 , थाना चुनार में 07 , थाना अहरौरा में 07 , थाना मड़िहान में 02 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,