मिर्ज़ापुर जनपद में फरार पन्द्रह वारण्टी गिरफ्तार 20 का हुआ शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो से फरार चल रहे पन्द्रह वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 20 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली थाना पड़री पुलिस द्वारा दो फरार वारण्टी, 1. कोलई पुत्र पखण्डू व 2. मोहन पुत्र पग्गन को घर से गिरफ्तार किया , थाना हलिया पुलिस एक फरार वारण्टी, 1. लल्लू पुत्र खेलावन निवासी बरूआ थाना हलिया को गिरफ्तार किया, थाना सन्तनगर पुलिस ने दो वारण्टी नरेश पुत्र करान्ते व छोटे पुत्र टेडई निवासीगण भरेटा थाना सन्तनगर को तो थाना ड्रमण्डगंज पुलिस ने तीन वारण्टी 1. मंगला पुत्र नन्दलाल 2. पंचू पुत्र प्रभू 3. ओम प्रकाश पुत्र मिश्रीलाल को गिरफ्तार किया , इसी क्रम में थाना चुनार पुलिस छः वारण्टी 1. सुरेश यादव 2. सच्चा यादव, 3. लल्लन यादव 4. बाले पुत्र जीता, 5. आल्हा पुत्र सेवालाल व 6. सेवालाल पुत्र टेढ़ई को गिरफ्तार किया , थाना अदलहाट पुलिस भी एक वारण्टी इन्द्रसेन पटेल उर्फ वीरू को एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया , गिरफ्तार सभी वारंटियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 20 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कटरा में 03, थाना सन्तनगर में 04, थाना ड्रमण्डगंज में 03, थाना चुनार में 07 थाना अहरौरा में 01, थाना जमालपुर में 01, थाना मड़िहान में 01व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,