मिर्ज़ापुर जनपद में फरार नौ वारण्टी गिरफ्तार 45 व्यक्तियों का B.N.S.S. में किया गया चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे नौ वारंटियों को आज पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 45 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात पुलिस ने फरार एक वारण्टी अनिल कुमार पुत्र पंचम निवासी बरकाछा थाना कोतवाली देहात को घर से गिरफ्तार किया, थाना चिल्ह पुलिस द्वारा दो फरार वारण्टी 1. धर्मेन्द्र पुत्र नन्दलाल निवासी भोगांव थाना चिल्ह व 2. कैलाश गौड़ पुत्र रघुबर निवासी धौरहरा थाना चिल्ह को गिरफ्तार किया, इसी क्रम में थाना लालगंज पुलिस ने भी दो वारण्टी 1. राम सकल पुत्र कैलाश निवासी गुलालपुर थाना लालगंज व 2. राम सजीवन पुत्र पृथ्वी पाल निवासी देवरी उत्तर थाना लालगंज को घर से गिरफ्तार किया, थाना मड़िहान पुलिस द्वारा दो वारण्टी 1. छन्नू राम पुत्र रामनारायण निवासी टूटवा थाना कोतवाली देहात व 2. फूलचन्द्र पुत्र श्रीराम निवासी टूटवा थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया, थाना जमालपुर पुलिस ने भी दो वारण्टी 1. छटंकी पटेल पुत्र राम ललित निवासी करजी थाना जमालपुर व 2. जैनूल पुत्र नजीर निवासी रेरूपुर थाना जमालपुर को घर से गिरफ्तार किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 45 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया, थाना कोतवाली कटरा में 09, थाना कोतवाली देहात में 01, थाना चिल्ह में 03, थाना कछवां में 02, थाना पड़री में 07, थाना जिगना में 01, थाना ड्रमणडगंज में 01, थाना सन्तनगर में 04, थाना चुनार में 04, थाना जमालपुर में 07, थाना अहरौरा में 04, थाना राजगढ़ में 02 व्यक्ति का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया गया ,