मिर्ज़ापुर जनपद में फरार दो वारण्टी गिरफ्तार 21 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में हुआ चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे दो वारंटियों को आज पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 21 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा एक फरार वारण्टी बालमुकुन्द पुत्र प्रतीक जायसवाल निवासी कतवारू का पुरा थाना कोतवाली कटरा को घर से गिरफ्तार किया, थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा भी एक वारण्टी विनोद कुमार यादव पुत्र लल्लू यादव निवासी बारीपुर थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया गया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 21 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया, थाना कोतवाली शहर में 01, थाना विन्ध्याचल मे 04, थाना कोतवाली देहात में 03, थाना लालगंज में 04, थाना हलिया में 01, थाना मड़िहान में 05, थाना अहरौरा में 03 व्यक्ति का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया गया ,