मिर्ज़ापुर जनपद में फरार दो वारंटी गिरफ्तार 21 का शान्ति भंग में हुआ चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार दो वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 21 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना लालगंज पुलिस ने दो फरार वारण्टी 1. चौधरी बिन्द पुत्र राम जी बिन्द व 2. अर्जुन बिन्द पुत्र चौधरी निवासीगण चरकहा थाना लालगंज को घर से गिरफ्तार किया ,पुलिस जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनो वारंटी को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 21 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कटरा में 01 , थाना कछवां में 05 , थाना पड़री में 01 , थाना अदलहाट में 03 , थाना चुनार में 03 , थाना लालगंज में 01 , थाना सन्तनगर में 07 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,