मिर्ज़ापुर जनपद में फरार दो वारंटी गिरफ्तार 13 का शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे दो वारंटियों को आज पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 13 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा एक फरार वारण्टी ओंमकार पुत्र किशुन निवासी पक्का पोखरा थाना कोतवाली शहर को उसके घर से गिरफ्तार किया , तो वही थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा भी एक फरार वारण्टी रवि पुत्र प्रभु निषाद निवासी रवैना पहाड़ी थाना कोतवाली देहात को घर से गिरफ्तार किया , दोनो वारंटियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 13 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल में 02 , थाना कोतवाली देहात में 01 , थाना जिगना में 05 , थाना सन्तनगर में 04 , थाना चुनार में 01 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,