मिर्ज़ापुर जनपद में फरार तीन वारण्टी गिरफ्तार 28 का B.N.S.S. 170,126,135 में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे तीन वारंटियों को आज पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 28 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया , मिली जानकारी के अनुसार थाना पड़री पुलिस द्वारा एक फरार वारण्टी राधे गौड़ पुत्र ठकेलू निवासी मोहनपुर थाना पड़री को पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया, थाना जमालपुर पुलिस द्वारा भी एक वारण्टी ध्यानचन्द्र पुत्र कृपाराम निवासी विसुनपुर थाना जमालपुर को गिरफ्तार किया, इसी क्रम में थाना लालगंज पुलिस भी एक वारण्टी तामील पुत्र मोईन निवासी बामी थाना लालगंज को उसके घर से गिरफ्तार किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 28 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया, थाना विन्ध्याचल में 05, थाना कोतवाली शहर में 01, थाना कोतवाली कटरा में 04, थाना कोतवाली देहात में 02, थाना चिल्ह में 02, थाना लालगंज में 01, थाना जिगना में 03, थाना जमालपुर में 01, थाना चुनार में 06, थाना अहरौरा में 03 व्यक्ति का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता B.N.S.S. 170/126/135 में चालान किया गया ,