मिर्ज़ापुर जनपद में फरार तीन वारण्टी गिरफ्तार 15 व्यक्तियों का किया गया शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के थाना मड़िहान क्षेत्र से फरार चल रहे तीन वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 15 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना मड़िहान पुलिस ने तीन फरार वारण्टी 1. विक्रम कोल पुत्र स्व0 लल्लू कोल, 2. जैसिंह कोल पुत्र गोपाल सिंह कोल व 3. जनगनारायन उर्फ जग्गन पुत्र पग्गल निवासीगण गोपालपुर थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 14 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर में 01, थाना कोतवाली देहात में 05, थाना कछवां में 01, थाना सन्तनगर में 07, थाना अहरौरा में 01 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,