मिर्ज़ापुर जनपद में फरार तीन वारंटी गिरफ्तार 16 का शान्ति भंग में हुआ चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार तीन वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 16 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल पुलिस ने फरार दो वारण्टी 1. हरिश्चन्द्र पुत्र तौलनराम निवासी कलना गहरवार थाना विन्ध्याचल व 2. रामलखन पुत्र बैजनाथ निवासी हरीपुर थाना विन्ध्याचल को घर से गिरफ्तार किया, इसी क्रम में थाना कछवां पुलिस द्वारा फरार एक वारण्टी राजेश उर्फ मूसे पुत्र माताप्रसाद निवासी खैरा थाना कछवां को घर से गिरफ्तार किया, पुलिस जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तीनो वारंटी को पुलिस ने अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 16 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात में 03 , थाना कछवां में 02 , थाना चिल्ह में 04 , थाना हलिया में 02 , थाना जिगना में 01 , थाना सन्तनगर में 01 , थाना अहरौरा में 03 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,