मिर्ज़ापुर जनपद में फरार छः वारंटी गिरफ्तार 18 का शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे छः वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 18 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा तीन फरार वारण्टी, 1.लल्लन पुत्र स्व0दुलारे 2.बब्लू पुत्र लल्लन निवासीगण महुवारी कलां थाना विन्ध्याचल , 3.रमेश विश्वकर्मा पुत्र शिवशंकर विश्वकर्मा निवासी भागदेवर थाना विन्ध्याचल को घर से गिरफ्तार किया , थाना चील्ह पुलिस ने एक फरार वारण्टी चन्द्रमणी दुबे पुत्र श्यामबली दुबे निवासी श्रीपट्टी थाना चील्ह को गिरफ्तार किया , इसी क्रम में थाना चुनार पुलिस भी एक वारण्टी रामराज पुत्र पन्नालाल निवासी महरछ थाना चुनार को उसके घर से गिरफ्तार किया , तो वही थाना राजगढ़ पुलिस भी एक वारण्टी देवराज पुत्र रामरक्षा निवासी ददरा थाना राजगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार किया , गिरफ्तार सभी छः वारंटियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 18 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार , थाना कोतवाली कटरा में 05 , थाना विन्ध्याचल में 02 , थाना चील्ह में 02 , थाना पड़री में 01 , थाना लालगंज में 06 , थाना मड़िहान में 02 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,