मिर्ज़ापुर जनपद में फरार चल रहे पांच वारंटी गिरफ्तार 26 का शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे पांच वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 26 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दो फरार वारण्टी 1.महेश कुमार पुत्र स्व0 बाबूलाल निवासी इटवा थाना कोतवाली देहात व 2.बहादुर पुत्र हरिदाश निवासी अर्जुनपुर थाना कोतवाली देहात को उनके घर से गिरफ्तार किया , थाना कछवां पुलिस ने भी दो वारण्टी 1.मुन्ना पुत्र रामधनी निवासी बैस का पूरा बरैनी थाना कछवां, 2.सुरेश पुत्र बुच्चुन निवासी जलालपुर थाना कछवां को गिरफ्तार किया , इसी प्रकार थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा भी एक वारण्टी गोविन्द पुत्र बड़कू निवासी महुगड़ी थाना ड्रमण्डगंज को उसके घर से गिरफ्तार किया , पुलिस ने गिरफ्तार पांचो वारंटियों को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 26 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर में 02 , थाना कोतवाली कटरा में 04 , थाना विन्ध्याचल में 03 , थाना चील्ह में 05 , थाना कछवां में 04 , थाना मड़िहान में 01 , थाना सन्तनगर में 07 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,