मिर्ज़ापुर जनपद में फरार चल रहे पांच वारंटी गिरफ्तार 10 का शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे पांच वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 10 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल पुलिस ने फरार तीन वारण्टी 1. काशी नाथ पुत्र कैशव प्रसाद, 2. आशा देवी पत्नी काशी नाथ निवासीगण बरतर तिराहा थाना विन्ध्याचल 3.राज करन पुत्र जगनारायण निवासी धानीपट्टी थाना विन्ध्यचल को घर से गिरफ्तार किया , इसी क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस भी दी फरार वारण्टी 1. पप्पू पुत्र खेतल बिन्द व 2. सुरेश पुत्र खेतल बिन्द निवासी गौतम लहुली थाना कोतवाली देहात को घर से गिरफ्तार किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना पुलिस ने गिरफ्तार पांचो वारंटियों को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 10 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात में 02 , थाना कोतवाली शहर में 01 , थाना विन्ध्याचल-01 , थाना कछवां में 03 , थाना अदलहाट में 02 , थाना जमालपुर में 01
व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,