मिर्ज़ापुर जनपद में फरार चल रहे तीन वारंटी गिरफ्तार 16 का शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे तीन वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 16 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना जिगना पुलिस ने फरार एक वारण्टी रमाशंकर पुत्र स्व0 लालबरन निवासी बरबसा थाना जिगना को घर से गिरफ्तार किया , इसी क्रम में थाना मड़िहान पुलिस द्वारा भी एक वारण्टी बिरजू पुत्र गोलई निवासी ग्राम राजापुर थाना मड़िहान को गिरफ्तार किया , थाना कोतवाली देहात पुलिस भी फरार एक वारण्टी झब्बू यादव पुत्र मुलेश्वर यादव निवासी जसोवर थाना कोतवाली देहात को उसके घर से गिरफ्तार किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना पुलिस ने गिरफ्तार तीनो वारंटियों को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 16 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना चिल्ह में 07 , थाना कोतवाली शहर में 01 , थाना कोतवाली देहात में 02 , थाना हलिया में 02 , थाना ड्रमण्डगंज में 04 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,