मिर्ज़ापुर जनपद में फरार चल रहे छः वारंटी गिरफ्तार 24 का शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे छः वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 24 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर पुलिस ने फरार एक वारण्टी शिवनारायण उर्फ टुनटुन पुत्र महादेव प्रसाद निवासी कोतवाली रोड थाना कोतवाली को घर से गिरफ्तार किया , थाना कोतवाली कटरा पुलिस भी फरार एक वारण्टी श्याम कुमार दुबे पुत्र द्वारिकानाथ दुबे निवासी बरौधा कचार थाना कोतवाली कटरा को गिरफ्तार किया , थाना चील्ह पुलिस भी एक वारण्टी कमलेश पुत्र केल्हर निवासी मुजेहरा खुर्द थाना चील्ह को घर से गिरफ्तार किया , इसी क्रम में थाना लालगंज पुलिस दो फरार वारण्टी 1.अवधेश कुमार पुत्र विद्याधर चौबे निवासी गंगहरा थाना लालगंज, 2.पंचम मौर्या पुत्र जेठू मौर्या निवासी गंगहरा खुर्द थाना लालगंज को घर से गिरफ्तार किया , थाना जमालपुर पुलिस भी एक वारण्टी शंकर शरण चौबे पुत्र वंशीधर चौबे निवासी शेरवां थाना जमालपुर को घर से गिरफ्तार किया गया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना पुलिस ने गिरफ्तार छवो वारंटियों को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 24 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कटरा में 01 , थाना चील्ह में 03 , थाना कछवां में 06 , थाना पड़री में 02 , थाना लालगंज में 05 , थाना अदलहाट में 01 , थाना जमालपुर में 01 , थाना अहरौरा में 01 , थाना मड़िहान में 04 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,