मिर्ज़ापुर जनपद में फरार चल रहे चार वारंटी गिरफ्तार 10 का शान्तिभंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे चार वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 10 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवली शहर पुलिस ने फरार एक वारण्टी अभिषेक देव पुत्र चन्द्रशेखर देव निवासी कजरहवा का पोखरा थाना कोतवाली शहर को गिरफ्तार किया , थाना चील्ह पुलिस भी एक वारण्टी रंजीत कुमार पुत्र झेंगुरी निवासी मझिगवां थाना चील्ह को उसके घर से गिरफ्तार किया , इसी तरफ थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एक वारण्टी रमेश पुत्र जालिम निवासी अहमलपुर थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया , थाना पड़री पुलिस भी एक वारण्टी सुनील पुत्र अवधराज निवासी बेलवन कछुवा थाना पड़री को उसके घर से गिरफ्तार किया गया , पुलिस ने गिरफ्तार चारो वारंटियों को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 10 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात में 03 , थाना कछवां में 02 , थाना पड़री में 01 , थाना अदलहाट में 01 , थाना अहरौरा में 01 , थाना सन्तनगर में 02 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,