मिर्ज़ापुर जनपद में फरार चल रहे चार वारंटी गिरफ्तार 09 का शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे चार वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , तो वही जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 09 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर पुलिस ने फरार एक वारण्टी साई कन्नौजिया पुत्र नरेश कन्नौजिया निवासी वासलीगंज थाना कोतवाली शहर को उसके घर से गिरफ्तार किया , थाना कोतवाली कटरा पुलिस द्वारा भी एक फरार वारण्टी पप्पू पुत्र छविनाथ निवासी बरौधा थाना कोतवाली कटरा को गिरफ्तार किया , इसी क्रम में थाना कछवां पुलिस ने दो वारण्टी 1.अनिल कुमार पुत्र जगदीश निवासी रामापुर थाना कछवां , 2.रामदेव पुत्र डंगर निवासी भैंसा थाना कछवां को उनके घर से गिरफ्तार किया , पुलिस ने गिरफ्तार चारो वारंटियों को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 09 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना पड़री में 01 , थाना ड्रमण्डगंज में 03 , थाना सन्तनगर में 02 , थाना चुनार में 02 , थाना अहरौरा में 01 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,