मिर्ज़ापुर जनपद में फरार चल रहे 05 वारण्टी गिरफ्तार 25 का किया गया शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से फरार चल रहे 05 वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 25 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया गया , थाना राजगढ़ पुलिस ने फरार एक वारण्टी रामवचन पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार किया, थाना विन्ध्याचल पुलिस भी फरार एक वारण्टी भगवान दास पुत्र कमला शंकर निवासी बालीपुर थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार किया, इसी क्रम में थाना पड़री पुलिस द्वारा भी एक वारण्टी जैनू पुत्र स्व0 चिपरू निवासी नैवढ़िया थाना पड़री को, थाना चुनार पुलिस भी एक वारण्टी रमेश सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी सुरसी थाना चुनार, थाना हलिया पुलिस एक वारण्टी सोनू पुत्र बाबू लाल निवासी बैधा थाना हलिया को उनके घर से गिरफ्तार किया , पुलिस ने गिरफ्तार सभी वारंटियों को अदालत में पेश किया , तो वही दूसरी तरफ जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस ने 25 व्यक्तियों का 151/107/116 में चालान किया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर में 01, थाना कोतवाली कटरा में 04, थाना विन्ध्याचल में 02, थाना कोतवाली देहात में 03, थाना चिल्ह में 02, थाना अदलहाट में 06, थाना लालगंज में 01, थाना मड़िहान में 06 व्यक्ति का धारा 151/107/116 शांति भंग में चालान किया गया ,