मिर्ज़ापुर जनपद में दो दिनों से हो रहे PET परीक्षा शान्तिपूर्वक सम्पन्न काफी लोग रहे अनुपस्थित
मिर्ज़ापुर जनपद में अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रारम्भिक पात्रता परीक्षा 2022 (पी0ई0टी0) जनपद में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के मार्ग निर्देश में सुचितापूर्ण नकल विहीन एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया , जिला विद्यालय निरीक्षक ने जानकारी देते हुये बताया कि मिर्ज़ापुर में पहली पाली में पंजीकृत 6672 में से 4697 उपस्थित एवं 1975 अनुपस्थित तथा दूसरी पाली में 6672 पंजीकृत छात्रो के सापेक्ष 4716 उपस्थित एवं 1956 अनुपस्थित रहें ,