मिर्ज़ापुर जनपद में तेज गरज के साथ झमाझम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों के कुछ फसलों को नुकसान
मिर्ज़ापुर जनपद में आज भोर से तेज गरज चमक के साथ रुक रुक कर झमाझम बारिश व जनपद के कुछ क्षेत्रो में ओलावृष्टि होने से किसानों के फसलों को नुकसान होने की संभावना है , आज भर से रुक रुककर बारिश होता रहा , बे-मौसम हुई बरसात से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया , एक बार फिर आने वाले दिनों में अधिक ठंड पड़ने की संभावना बन गयी है , मिर्जापुर जनपद में रुक रुक बारिश जारी है , जनपद के जिगना, अहरौरा, कछवा, सहित अन्य जगहों पर ज्यादा ओलावृष्टि हुई है , जिससे किसानों के फसल गेहूं, सरसों व सब्जियों के फसल को नुकसान होना बताया गया , बे-मौसम बारिश से ग्रामीण काफी परेशान दिखाई पड़ रहे है ,