मिर्ज़ापुर जनपद में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगो को राहत, तो कही बनी परेशानी
मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र से लेकर पूरे जनपद में झमाझम बारिश होने से लोगो को जहा उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली, तो वही दूसरी तरफ कई जगहों पर पानी भर जाने के कारण लोगो के आवागमन के लिए परेशानी बन गयी , मौसम विभाग ने आज शुक्रवार से जनपद व आस पास के क्षेत्रों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, तो वही कल शाम से जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में मुसलाधार झमाझम बारिश से खेत भरने से किसानों के चेहरे पर खुशी छा गयी है , मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है , तो वही नगर क्षेत्र के कुछ स्थानों पर सड़क मार्ग पर पानी भर जाने से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा