मिर्ज़ापुर जनपद में चार वारण्टी गिरफ्तार 19 व्यक्तियों का किया गया शान्ति भंग में चालान
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थानों से फरार चार वारंटियों को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, तो दूसरी तरफ 19 व्यक्तियों का शान्ति भंग में चालान किया, थाना पड़री पुलिस द्वारा दो फरार वारण्टी 1.धर्मराज उर्फ धन्नर पुत्र राजनाथ निवासी टेढ़ा थाना पड़री व 2.रामबली पुत्र रामनन्दन निवासी थानापुर थाना पड़री को घर से गिरफ्तार किया, थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा एक वारण्टी लालता प्रसाद पुत्र शिवबिहारी निवासी खरिहट कला को गिरफ्तार किया, तो बही थाना मड़िहान पुलिस भी एक फरार वारण्टी सूरज बिन्द पुत्र चन्द्रराम बिन्द निवासी देवपुरा थाना मड़िहान को उसके घर से गिरफ्तार किया, पुलिस ने गिरफ्तार सभी वारंटियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, दूसरी तरफ जनपद में कानून व शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 19 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिसमे थाना कोतवाली शहर में 01, थाना विन्ध्याचल में 02, थाना पड़री में 02, थाना चुनार में 04, थाना जमालपुर में 02, थाना राजगढ़ में 02, थाना लालगंज में 04, थाना हलिया में 02 कुल 19 व्यक्तियों का धारा 170/126/135 में चालान किया गया,