मिर्ज़ापुर जनपद में आगामी पर्व को देखते हुए रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा की गई पेट्रोलिंग
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देशन में आगामी शारदीय नवरात्रि, दशहरा, दुर्गापूजा, रामलीला सहित अन्य त्यौहारो के मद्देनजर थाना कछवां क्षेत्रान्तर्गत भीड़-भाड़ वाले इलाकों, मिश्रित आबादी क्षेत्रों सहित बाजारों में थाना कछवां पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स (आर.ए.एफ.) के साथ फुट पेट्रोलिंग कराया गया ,आमजन, दुकानदारों एवं व्यवसायी को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करने का प्रयास पुलिस प्रशासन की ओर से किया गया , ताकि लोग शांतिपूर्ण माहौल में त्यौहार मना सके , तो वही जनपद के विभिन्न थानों क्षेत्रों में धर्मगुरुओं, गणमान्य व्यक्तियों व जन प्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठक भी की गई ,