मिर्ज़ापुर जनपद भ्रमण के दौरान मंत्री ने छात्र-छात्राओं से पूछे सवाल तो बेबाकी से मिले जवाब
मिर्ज़ापुर जनपद के प्रभारी मंत्री, व यूपी सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’’ आज जनपद भ्रमण के दौरान सिटी विकास खण्ड के ग्राम गोसाईपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया, जहां पर उन्होने कक्षा के बीच-बीच में बैठे बच्चों को बुलाकर कई सवाल पूछ कर शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली, छात्रा कुमारी दुर्गेश्वरी मौर्या से अमीवा के चित्र बनाने तथा उसकी 05 विशेषताएं श्यामपट्ट पर लिखने को कहा, कुछ छात्राओ से 19 का पहाड़ा भी लिखवाया , मंत्री जी के सवालों का छात्राओ ने बेबाकी से सभी सवालों का जवाब श्यामपट्ट पर लिख कर दिया, उसके बाद मंत्री जी ने विद्यालय केरजिस्टर को चेक किया, जिसमें दो छात्राएं अनुपस्थित पायी गयी, उन्होंने अभिभावको से सम्पर्क कर बच्चो को स्कूल भेजने को कहा साथ ही सभी अभिभावको का स्कूल में बैठक कराकर उनसे शिक्षा के महत्व को बताते हुए बच्चों को स्कूल भेजने पर बल दिया गया ,