मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने मुख्य न्यायाधीश के लिए बनाये गये अष्टभुजा पहाड़ी पर हेलीपैड का निरीक्षण किया
मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज अष्टभुजा पहाड़ी पर मुख्य न्यायाधीश डाॅ0 धंनजय वाई चन्द्र चूर्ण के आगमन के लिए बनाये गये हेलीपैड पर पहुंचकर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली, जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देशित करते हुये कहा कि हेलीपैड क्षेत्रान्तर्गत किसी भी स्थल पर यदि गंदगी हो तो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुये साफ सफाई कराये, बैरीकेटिंग व्यवस्था कराने के लिये भी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया, तो वही अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि आवश्यकतानुसार पुलिस कर्मियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगायी जाए, इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण मौजूद रहें ,