मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश ने विधिक जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मिर्ज़ापुर विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक न्याय सबके लिए और मोबाईल ऐप्लीकेशन हर लीगल गाईड से सम्बन्धित रैली जेसी कन्या इण्टर कालेज एवं माता प्रसाद माताभीख इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं, आभा फाउण्डेशन प्रबन्धक, सचिव अमित श्रीनेत एवं अन्य सदस्यों की रैली को जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल ने हरी झण्डी दिखाकर दीवानी न्यायालय परिसर से शहर भ्रमण के लिए रवाना किया, विधि अधिकार व जागरूकता शिविर का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल तथा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, सचिव लाल बाबू यादव और डिस्ट्रीक्ट बार एसोसियेश अध्यक्ष रामकृष्ण द्विवेदी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया , जनपद न्यायाधीश ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बताया कि माननीय कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में 09 नवम्बर को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक सेवा दिवस मनाये जाने का उद्देश्य ‘न्याय सब के लिये और मोबाईल एप्लीकेशन’ हर लीगल गाईड’, राष्ट्रीय टोल फ्री नं0 15100 तथा विधिक अधिकारों, नालसा व सालसा की योजनाओं के अनुरूप गरीब असहायों को ज्यादा से ज्यादा विधिक न्याय दिलाना हम सब का कर्तव्य है, विधिक सेवा जागरूकता गोष्ठी में प्रथम अपर जिला जज रचना अरोरा, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट बलजोर सिंह, विशेष न्यायाधीश पाक्सो सन्तोष कुमार त्रिपाठी, तृतीय अपर जिला जज चन्द्र शेखर मिश्र, अपर जिला जज/एफ.टी.सी. चन्द्रगुप्त यादव, सिविल जज जू.डि. ललिता यादव, सहित बड़ी संख्या और भी लोग मौजूद रहे ,