मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक अधिकारियों संग किया बैठक
मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल द्वारा आज राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों संग एक बैठक किया गया , राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में माह फरवरी में प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनमोल पाल ने दीवानी न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक किए , बैठक में मुकदमों के निस्तारण के लिए बिन्दुवार समीक्षा करते हुए समस्त न्यायिक अधिकारीगण को निर्देशित किये कि चालानी के मुकदमें एवं सुलह योग्य सभी मुकदमों को ज्यादा से ज्यादा निस्तारण करने के लिए चिहिन्त करना सुनिश्चित करें , उन्होने दीवानी मुकदमों में बैंक ऋण वसूली के मुकदमों बटवारा के मुकदमों एवं सक्सेशन के मुकदमों को ज्यादा से ज्यादा निस्तारण पर बल देते हुए अधिकारीगण को निर्देशित किये कि 11 फरवरी 2023 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत दीवानी न्यायालय परिसर में परिवार न्यायालय , मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण न्यायालय , बाह्य न्यायालय चुनार , बाह्य न्यायालय मड़िहान एवं सभी चारो तहसीलों के प्रागण में आयोजित किया जायेगा , उन्होने यह भी बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अभी तक कुल 4163 मुकदमों को निस्तारण करने के लिए चिन्हित किया गया है , ज्यादा से ज्यादा और मुकदमों को चिन्हित किया जाते , नवागत सचिव अपर जिला जज (एफ.टी.सी.) ने जनपद के समस्त अधिवक्तागण एवं वादकारियों से अनुरोध है कि आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों चालानो का निस्तारण करावें , साथ ही ऐसे मामले जो पति-पत्नी के विवाद जो अभी तक न्यायालय में दाखिल नहीं हुये है , बैंक ऋण वसूली (एन.पी.ए. खाता) अन्य विभागों के प्रकरण को वैवाहिक प्री-लिटीगेशन स्तर पर सभी मामलों को निस्तारित कराये जाने का प्रयास किया जायेगा , इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में पक्षकार स्वयं व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते है , बैठक में जनपद के सभी न्यायाधीश व न्यायिक अधिकारीगण मौजूद रहे ,