मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
मिर्ज़ापुर आगामी 09 दिसम्बर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए आज दीवानी न्यायालय परिसर से जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल, प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश बलजोर सिंह, अपर जिला जज चन्द्र शेखर मिश्र, अपर जिला जज नोडल अधिकारी वायु नन्दन मिश्र, डीएलएसए सचिव अपर जिला जज लाल बाबू यादव, अपर जिला जज ई.सीएक्ट चन्द्रगुप्त यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया , ताकि प्रचार वाहन तहसील क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में जन जन तक जानकारी उपलब्ध हो सके, इस मौके पर जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल ने बताया कि मुख्यालय एवं तहसीलों के ग्रामीण अन्चलों के वासियों को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने और निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करने तथा राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को रवाना किया गया है, डीएलएसए सचिव लाल बाबू यादव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का प्रत्येक नागरिको का अधिकार है, जिस किसी जन मानस को विधिक सहायता की आवश्यकता होती है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकता है ,