मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश ने बताया कि 09 मार्च शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा
मिर्ज़ापुर जनपद न्यायाधीश ने बताया कि 09 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत परिवार न्यायालय, मोटर वाहन दुर्घटना अधिकरण न्यायालय, बाह्य न्यायालय चुनार, बाह्य न्यायालय मड़िहान एवं सभी चारो तहसीलों के प्रागंण में आयोजित किया जायेगा, उन्होने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए समस्त न्यायिक अधिकारीगण, राजस्व विभागों के समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण नोडल एवं बैंको के वरिष्ठ अधिकारीगणों की बैठके कर राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिये और प्रशासन के समस्त विभागों के अधिकारी नोडल अधिकारी से अपेक्षा करते है कि विभागों में लम्बित लम्बित मुकदमों के अतिरिक्त प्री-लिटिगेशन मामलों / प्रकरणों को और बैंक ऋण प्री-लिटिगेशन मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण कराना सुनिश्चित करेंगे और ज्यादा से ज्यादा वादकारियों एवं बकायेदारों को लाभान्वित करेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मुकदमों मामलों को निस्तारण कराये जाने के सन्दर्भ में समस्त सम्बन्धित न्यायालयों, समस्त तहसीलों के न्यायालयों एवं जनपद के समस्त प्रशासनिक विभागों के विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर आदेशित किया गया है,