मिर्ज़ापुर जनपद न्यायधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरि झंडी दिख किया रवाना
मिर्ज़ापुर जनपद में आगामी 09 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार वाहन को आज जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल, अपर जिला जज नोडल अधिकारी वायु नन्दन मिश्र, अपर जिला जज लाल बाबू यादव व अन्य सदस्यों ने प्रचार वाहन को हरी झड़ी दिखाकर दीवानी न्यायालय से रवाना किये , राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में दिनांक 09 सितम्बर 2023 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है , जनपद न्यायाधीश अनमोल पाल ने बताया कि 09 सितम्बर, दिन शनिवार को समय पूर्वान्ह 10.00 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर मिर्ज़ापुर एवं वाह्य न्यायालय चुनार, ग्राम न्यायालय मड़िहान एवं राजस्व विभाग से सम्बन्धित अपर जिलाधिकारी वि०रा०, अपर जिलाधिकारी भू.रा, नगर पालिका परिषद, चकबन्दी विभाग, वन विभाग, एवं समस्त राजस्व के न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा, जिनमें सुलह योग्य मुकदमों एवं प्री-लिटिगेशन मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण कराने का प्रयास किया जायेगा। साथ ही उनके द्वारा यह भी बताया गया कि -चालान एवं लघु आपराधिक मुकदमों के निस्तारण के लिए प्रावधानित सरल पेटी अफेंन्स डिपाजिट योजना के तहत वादकारी घारा -206 सपठित धारा 253 द०प्र०सं. के अन्तर्गत अपने चालान का जुर्माना सरल पेटी अफेंस डिपाजिट खाता सं0 34906170085 भारतीय स्टेट बैंक डंकीनगंज मिर्ज़ापुर में स्वंय उपस्थित होकर अथवा ऑन लाईन जमा कर सकते है, प्री-लिटिगेशन वैवाहिक विवादों में पति पत्नी के विवाद का संक्षिप्त विवरण देते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र दिया जायेगा और परिवार न्यायाधीश एवं मध्यस्थ द्वारा पक्षकारो को बुलाकर, समझौता से समाधान कराकर लोक अदालत में निर्णय पारित किया जायेगा।