मिर्ज़ापुर जनपद के लोकप्रिय मड़िहान विधायक ने चुनाव को लेकर की ताबड़तोड़ बैठक दर्जनों गांव में किया जनसंपर्क
मिर्ज़ापुर जनपद के लोकप्रिय मड़िहान विधायक पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ व ग्रामीणों के साथ एक ओर जहा ताबड़तोड़ बैठक किया, तो वही दर्जनों गांव में जनसंपर्क करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा, अपना दल यस एवं निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के चुनाव चिन्ह कप प्लेट पर अधिक से अधिक बटन दबाकर भारी मतो से विजयी बनाने की अपील किया , विधायक जी सर्व प्रथम राजगढ़ मे भारतीय जनता पार्टी शक्ति केंद्र लूसा की बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख के साथ बैठक किया, उसके बाद शक्ति केंद्र ददरा की बैठक किया, शक्ति केंद्र राजगढ़ की बैठक किया , शक्ति केंद्र चौखड़ा में बैठक , शक्ति केंद्र बिशनपुरा में बैठक , ग्राम गढ़वा सहित कई अन्य गांव में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जनसम्पर्क करते हुए, भारतीय जनता पार्टी एवं अपना दल यस तथा निषाद पार्टी की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल को जीताने की अपील किया ,