मिर्ज़ापुर जनपद के चार थाना क्षेत्रो से फरार चार वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग चार थाना क्षेत्रो से फरार चल रहे चार वारंटियों को आज पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जिसमे थाना लालगंज पुलिस ने फरार एक वारण्टी राम सुन्दर पुत्र राम निरंजन निवासी बहुती थाना लालगंज को घर से गिरफ्तार किया, थाना अहरौरा पुलिस द्वारा भी फरार एक वारण्टी अनिल उर्फ सोनू पुत्र अकबाल बहादुर सिंह निवासी इमिलिया थाना अहरौरा को घर से गिरफ्तार किया, थाना जमालपुर पुलिस ने भी एक वारण्टी प्रितम कुमार उर्फ पीयूष पुत्र सोमारू निवासी जफरपुरा थाना जमालपुर को घर से गिरफ्तार किया, तो वही थाना चिल्ह पुलिस ने भी एक फरार वारण्टी लालमणी उर्फ लाला पुत्र स्व0 जगन्नू सरोज निवासी मवैया थाना चिल्ह को उनके घर से गिरफ्तार किया, पुलिस ने सभी वारंटियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया ,