मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थानों में नाबालिग को भगाने व दुष्कर्म में तीन गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में नाबालिग लड़की को भगाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली देहात पुलिस ने थाना कोतवाली शहर में दर्ज धारा 363,376,504,506 भादवि व ¾ पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार सोनकर पुत्र खेलावन सोनकर निवासी जसोवर पहाड़ी थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया , इसी तरह थाना राजगढ़ पुलिस भी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने के आरोपी लल्लू उर्फ रामविलास पुत्र राजेन्द्र विश्वकर्मा निवासी दरवान थाना राजगढ़ को थाना राजगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया , थाना चिल्ह पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने के आरोपी सिराज पुत्र दिनई निवासी गोबरहा थाना चिल्ह को गिरफ्तार किया , पुलिस ने तीनों आरोपियों पर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेजा,