मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में एक बालअपचारी सहित चार शराब तस्कर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रो में एक बालअपचारी सहित चार शराब तस्कर को पुलिस ने भारी मात्रा में कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना चिल्ह पुलिस द्वारा 40 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ दो लोग 1- समरजीत पुत्र चंदन यादव पुत्र पुरानाबाड़ा थाना चिल्ह व 2. पवन कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी पुरजागीर थाना चिल्ह को 20-20 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया, थाना मड़िहान पुलिस द्वारा भी 70 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ एक महिला व एक व्यक्ति 1- राजकुमारी पत्नी राजेन्द्र सोनकर निवासिनी देवरीकलां थाना मड़िहान व 2. कामेश्वर कोल पुत्र बलीराम कोल निवासी खुटारी थाना मड़िहान को 20-50 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया, तो वही थाना कोतवाली कटरा पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ एक बालअपचारी को हिरासत में लिया , पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही की गई ,