मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग क्षेत्रो में बीती रात आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगो की मौत पांच घायल
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में उसने से एक महिला की मौत हो गयी, तो वही थाना विंध्याचल क्षेत्र के मडगुडा गांव के रहने एक व्यक्ति की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार विंध्याचल क्षेत्र के मडगुडा गांव के रहने वाले लोग कल शाम को गंगा नदी में मछली पकड़ने गए थे, बारिश होने पर वह सभी वहीं पर रुक गए, बरसात के बीच आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जब कि उसके साथ के पांच लोग घायल हो गए , घायल सभी का इलाज जिला मंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है, घटना के संबंध में बताया गया कि यह सभी लोग कल शाम से मछली पकड़ने के लिए गंगा नदी की तरफ गए थे , देर रात बारिश होने लगी तो सभी वही अपने आप को बारिश से बचने के लिए पानी के तिरपाल के अंदर लेट गए थे, इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से धर्मेंद्र निषाद की मौत हो गयी, जबकि उसके साथ के अन्य पांच लोग घायल हो गए, रात्रि में ही सभी को इलाज के लिए जिला मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरो ने धर्मेंद्र निषाद को मृत घोषित कर दिया , वही इस मामले में अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि विंध्याचल थाना क्षेत्र में घटना घटी है जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है जबकि पांच का इलाज किया जा रहा है ,