मिर्ज़ापुर जनपद के 727 होमगार्ड जवान मुरादाबाद में चुनाव डियूटी करने के लिए हुए रवाना
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में चुनाव सम्पन्न कराने के लिये आज जनपद के 727 होमगार्ड के जवानों को बसों में बैठाकर रवाना किया गया, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने होमगार्डो के बसो को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, इसके पूर्व उन्होने सभी जवानो को सम्बोधित करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश जनपद में अच्छा कार्य करने का यह परिणाम है कि जनपद मिर्ज़ापुर के होमगार्ड के जवानो को मध्य प्रदेश में भेजा गया था जहां पर जवानो के ड्यूटी व आचरण से काफी प्रशंसा मिली , उन्हेोन कहा कि आगे भी जहां भी हमारे जनपद के जवान निर्वाचन कार्य के लिये जाए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुये अच्छे से जिम्मेदारी निभायें, उन्होने सभी होमागार्डो को इस पुनीत कार्य के लिये बधाई देते हुये कहा कि वहां जाकर पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करे ताकि जनपद की छवि मध्य प्रदेश में भी अच्छी साबित हो, यदि किसी को किसी प्रकार की कोई परेशानी या दिक्कत हो तो तत्काल होमगार्ड कमांडेड से वार्ता कर सम्पर्क कर सकते हैं, इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह ने भी होमगार्ड के जवानो को निष्ठापूर्वक दायित्व के निर्वहन के लिए प्रोत्साहित किया, इस अवसर पर जिला कमांडेड बी0के0 सिंह ने अपने जवानो के कार्यशौली व मुस्तैदी के बारे में जिलाधिकारी को जानकारी दिया ,