मिर्ज़ापुर छानबे विधानसभा सहित यूपी में दो विधानसभा में उपचुनाव होने की तारीखों का ऐलान
मिर्ज़ापुर ज़िले की छानबे विधानसभा और रामपुर ज़िले की स्वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने की तारीख को चुनाव आयोग ने तय कर दिया , मिली जानकारी के अनुसार 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को मतगणना किया जाएगा , दरसल बीते दिनों छानबे से अपना दल (एस) के विधायक राहुल प्रकाश कोल लम्बी बीमारी के दौरान उनके निधन के बाद सीट ख़ाली हो गयी , तो वही अब्दुल्ला आज़म की सदस्यता रद्द होने के कारण स्वार की सीट ख़ाली हुई है , दोनो विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव करने की घोषणा चुनाव आयोग की तरफ से किया गया है , दोनों सीटों पर 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को मतगणना किया जाएगा ,