मिर्ज़ापुर छानबे विधानसभा में उपचुनाव को लेकर जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू
मिर्ज़ापुर जिला निर्वाचन अधिकारी , जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा 395-छानबे उपचुनाव के सम्बन्ध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ आर्दश आचार संहिता एवं शान्ति व्यवस्था के लिए बैठक की गयी , बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने कहा कि आर्दश आचार संहिता लागू हो गयी है इसका कड़ाई से पालन किया जाय , उन्होने कहा कि कोई भी राजनैतिक दल गाड़ी में बैनर पोस्टर साथ लेकर न चलें , जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अधिकतम 40 लाख व्यय कर सकते हैं , उन्होने कहा कि कोई राजनैतिक दल सरकारी सम्पत्ति पर बैनर पोस्टर नही लगायेंगे , किसी दल या अभ्यर्थी को ऐसा कोई कार्य नही करना चाहियें, जिससे विभिन्न जातियों और धार्मिक भाषायी समुदायों के विद्यमान मतभेदों को बढ़ाये या घृणा की भावना उत्पन्न कर तनाव पैदा करें , मस्जिदों, गिरजाघरों, मन्दिरो या पूजा के अन्य स्थानो का निर्वाचन प्रचार के मंच के रूप में प्रयोग नही किया जायेगा , राजनैतिक दलों या अभ्यर्थियों के द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाय कि उनके समर्थक अन्य दलों द्वारा आयोजित सभाओं-जुलूसों आदि में बाधाये उत्पन्न न करें , किसी भी दल के द्वारा जुलूस उन स्थानो से होकर नही ले जाया जायेगा , जिन स्थानों पर दूसरे दल द्वारा सभाए की जा रही हों , बैठक में कई अधिकारियों के साथ कई राजनैतिक दल के पदाधिकारीगण मौजूद रहे