मिर्ज़ापुर छानबे विधानसभा उपचुनाव प्रेक्षकगण ने जिलाधिकारी व अधिकारियों से ली जानकारी
मिर्ज़ापुर 395-छानबे विधानसभा उप निर्वाचन में लगाये गये प्रभारी अधिकारियों के साथ आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या मित्तल व प्रेक्षकगण ने बैठक कर निष्पक्ष, पारदर्शी व शान्तिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिये की जा रही तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी लिया , इस बैठक में समान्य प्रेक्षक देवेन कुमार प्रधान, पुलिस प्रेक्षक आर0 वी0 चूडासामा एवं व्यय प्रेक्षक वेेंकटेश जाधव, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ओम प्रकाश सिंह मौजूद रहें , जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या मित्तल ने सभी प्रभारी अधिकारियों से एक-एक कर उनके द्वारा कराये जा रहे तैयारियों के बारे में बिन्दुवार जानकारी लेते हुए उन्होने कहा कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी , जिलाधिकरारी ने कहा कि जिस प्रभारी अधिकारी को जो कार्य सौपे गये है वे पूरी निष्ठा व पारदर्शिता के सम्पन्न कराये , तो वही सामान्य प्रेक्षक देवेन कुमार प्रधान व पुलिस प्रेक्षक आर0वी0 चूडासामा ने कहा कि एफ0एस0टी0 व एस0एस0टी0 टीमो को सक्रिय कराते हुये गहन चेकिंग सुनिश्चित की जाये , अन्तराज्यीय व जनपदीय सीमाओं पर लगाये गये चेकिंग बैरियर पर आने जाने वाले वाहनो की गम्भीरता पूर्वक जांच की जाय , जनपद के शराब की दुकानो पर नजर रखते हुये आबकारी अधिकारी के द्वारा प्रत्येक दिन की ब्रिकी आदि के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाय , प्रेक्षक वेेंकटेश जाधव ने कहा कि वीडियो निगरानी टीम के द्वारा किसी भी जनसभा, जुलूस की फोटोग्राफी करते समय यह प्रयास करे कि वीडियोग्राफी के दौरान गाड़ियों के नम्बर, संख्या, फर्नीचर आदि वीडियाग्राफी में अवश्य आ जाये ताकि वीडियो अवलोकन टीम को व्यय खर्चे आकलन में आसानी हो सकें ,