मिर्ज़ापुर छानबे विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा से कीर्ति कोल ने दो सेट में किया नामांकन
मिर्ज़ापुर छानबे-395 विधानसभा उपचुनाव के लिए आज समाजवादी पार्टी से कीर्ति कोल ने दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया , समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी कीर्ति कोल ने आज अपर जिलाधिकारी के न्यायालय में विधानसभा छानबे-395 उपचुनाव के लिए दो सेट का नामांकन दाखिल किया , कीर्ति कोल के प्रस्तावक नितिन कोल व गोबिन्द यादव थे , पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में आयोजित बैठक में वक्ताओ ने कीर्ति कोल को जीताने के लिए अपील की गयी , समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि छानबे विधानसभा उपचुनाव मे पार्टी प्रत्याशी कीर्ति कोल लाखो मतो से चुनाव जीतेगी , उन्होने पार्टी के जोन, सेक्टर प्रभारी व बूथ अध्यक्षों से कहा कि अधिक से अधिक मतो का प्रयोग 10 मई को करे , पार्टी प्रत्याशी कीर्ति कोल ने कहा कि आपके बदौलत चुनाव में खड़ी हूॅ और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने टिकट देकर हम पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का काम करूॅगी , नामांकन में जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, रविन्द्र बहादुर सिंह पटेल, सुनील सिंह पटेल, आशीष यादव, अशोक यादव, परवेज खान, रामराज पटेल, रामगोपाल बिन्द, संजय यादव, शहनवाज खान, सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता मौजूद रहे ,