मिर्ज़ापुर छानबे चुनाव को देखते हुए पुलिस पी.ए.सी. व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल ने किया मार्च
मिर्ज़ापुर छानबे विधानसभा के उपचुनाव को देखते हुए आज भारी संख्या में पुलिस/पी.ए.सी. व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल ने एरिया डॉमिनेशन/फ्लैग मार्च कर एवं SST/FST टीम के साथ संदिग्ध वाहनो की सघन चेकिंग किया , आगामी विधानसभा छानबे उप चुनाव व नगर निकाय सामान्य चुनाव-2023 को लेकर पुलिस सक्रिय है , छानबे विधानसभा क्षेत्रांतर्गत थाना विंध्याचल, थाना जिगना, थाना संतनगर ,थाना लालगंज, थाना हलिया व थाना ड्रमण्डगंज के समस्त प्र0नि0 थानाध्यक्षगण भारी पुलिस बल , केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च/एरिया डॉमिनेशन किया , वही पर्याप्त पुलिस बल द्वारा SST/FST टीम के साथ जगह-जगह बनाये गये बैरियरों पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करायी गयी ,