मिर्ज़ापुर छानबे उपचुनाव नामांकन के प्रथम दिन जिलाधिकारी ने नामांकन प्रक्रिया का किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर विधानसभा 395-छानबे उपचुनाव के लिये चल रहे नामांकन के प्रथम दिन जिलाधिकारी निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट दिव्या मित्तल ने अधिकारियों संग कलेक्ट्रेट परिसर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं नामांकन कक्ष में पहुचकर नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया , इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन के रिटर्निंग आफिसर को निर्देशित करते हुये कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ करायी जाय , उन्होने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुये कलेक्ट्रेट गेट/परिसर आदि में भ्रमण कर निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था में लगाये गये मजिस्ट्रेटो से जानकारी प्राप्त की , इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल , अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकान्त प्रजापति , मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह , उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभानु सिंह, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार व डिप्टी कलेक्टर सिद्धार्थ यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें ,