मिर्ज़ापुर चुनाव लड़े प्रत्याशियों के लिए आज होगी कयामत की लम्बी रात
मिर्ज़ापुर जनपद में तीन नगर पालिका परिषद व एक नगर पंचायत का चुनाव सम्पन्न हो बैलेट बॉक्स में कैद हो गया , तो वही 395-छानबे विधानसभा में भी उप चुनाव के लिए लोगो के भाग्य का फैसला EVM में कैद है , नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष व सभासद का चुनाव लड़े प्रत्याशियों के साथ साथ छानबे विधानसभा का उपचुनाव लड़े प्रत्याशियों के लिए आज कयामत की बड़ी लम्बी रात है , जो जल्दी बीतेगी नही , क्यों कि हर पल प्रत्याशियों की नजर सुबह निकलने वाले सूरज की पहली किरण ओर टिकी रहेगी , भोर रात्रि से ही प्रत्याशी नहा धोकर तैयार हो सूरज निकलते ही मतगणना स्थल की ओर निकल जाएंगे , भले ही मतगणना की शुरुआत 8 बजे से होनी हो , सभी प्रत्याशी के दिल की धड़कन आज रात से तेज गति से चलनी शुरू हो जाएगी , क्यों कि ये रात कुछ लोगो के लिए एक नई सुबह लेकर आएगी , इसीलिए ये रात कयामत की लम्बी रात होगी ,