मिर्ज़ापुर चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ किया रूट मार्च
मिर्ज़ापुर 395-छानबे विधानसभा के उपचुनाव व नगर निकाय चुनाव को देखते हुए आज नगर क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने भारी पुलिस बल , पी.ए.सी. बल व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण करते हुए क्षेत्र में रूट मार्च किया , आगामी विधानसभा छानबे उप निर्वाचन व निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराये जाने के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा पुलिस के उच्चाधिकारियों व भारी पुलिस बल के साथ पैदल रूट मार्च करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया , नगर क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण कर अराजक एवं असामाजिक तत्वों तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों में कड़ी कार्यवाही का संदेश दिया , उन्होंने कहा कि भयमुक्त वातावरण में निर्भीक होकर जनता मतदान के दिन भारी संख्या में मतदान करे , लोगो से शासन प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की ,