मिर्ज़ापुर चुनार विधायक अनुराग सिंह ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में कई नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया
मिर्ज़ापुर चुनार विधायक अनुराग सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र चुनार के कई गांव में पैदल भ्रमण कर क्षेत्रवासियों का हाल जाना , तो वही दूसरी तरफ क्षेत्र में कई नवनिर्मित भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया, चुनार विधायक अनुराग सिंह पटेल ने सर्व प्रथम भारतीय जनता पार्टी मंडल जमालपुर में ग्राम सभा हसौली के ग्राम मचखानी में विधायक निधि से नवनिर्मित उत्सव भवन का लोकार्पण किया , वहा से चुनार विधायक जी ग्राम सिकंदरपुर पहुंचे, यह भी विधायक निधि से नवनिर्मित उत्सव भवन का लोकार्पण किया, उसके बाद चुनार विधायक अनुराग सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में भ्रमण करते हुए क्षेत्रवासियों से शिष्टाचार मुलाकर करते हुए ग्रामीणों का हाल जाना , फिर जमालपुर पहुंचे यहाँ के ब्लाक सभागार में पंचायत निधि से नवनिर्मित मनरेगा सेल रुम का लोकार्पण किया , आज चुनार विधायक अनुराग सिंह पटेल दिन भर अपने विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण किया, इस दौरान चुनार विधायक के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनमानस, ग्रामीणों का एक बड़ा समूह साथ रहे,