मिर्ज़ापुर चुनार विधायक अनुराग सिंह एक उदघाट्न समारोह में आखिर किस जनप्रतिनिधि पर शब्दो से साधा निशाना, हम पत्र वायरल नही करते काम करते है
मिर्ज़ापुर चुनार विधायक अनुराग सिंह अपने निधि से गोला साहब राम मुहल्ले स्थित रामलीला भवन परिसर में दो मंजिला उत्सव भवन का बीते रविवार को विधि विधान से पूजन हवन कर शिलापट्ट का अनावरण कर उदघाट्न किया था, उस दौरान अपने सम्बोधन में चुनार विधायक अनुराग सिंह ने अपने द्वारा करायें गए कार्यों का जनता को ब्यौरा बताते हुए, इशारो ही इशारो में जनपद के एक जनप्रतिनिधि पर निशाना साधते हुए कहा कि हम पत्र विकास कार्य को पूरा करते है, तभी बताते है, सिर्फ पत्र लिखकर वायरल करना हमारा स्वभाव नही है , चुनार विधानसभा क्षेत्र मे शिक्षा, चिकित्सा एवं रोजगार सहित अन्य कार्य आज धरातल पर दिखाई दे रहा है ,