मिर्ज़ापुर चुनार में मिनी लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश ने 34 वर्ष पुराने मुकदमों का कराया निस्तारण
मिर्ज़ापुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चुनार तहसील परिसर में आज मिनी लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायिक अधिकारियों ने वादकारियों की वादों का निस्तारण किया, इसमें आपसी समझौते के आधार पर जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा द्वारा 34 वर्ष पुराने मुकदमों का निस्तारण भी कराया गया, लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनय आर्या, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर मुख्य न्ययायिक मजिस्ट्रेट प्रथम पल्लवी सिंह, सिविल जज जूनियर डिविजन संघमित्रा, उप जिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा व क्षेत्राधिकारी मंजरी राव, तहसीलदार चुनार ने दीप प्रज्जवलित कर किया, लोक अदालत में एसीजेएम प्रथम न्यायालय के संदर्भित 30 तथा सिविल जज जूनियर डिविजन चुनार न्यायालय के संदर्भित 09 वाद सुलह समझौतेे के आधार पर निस्तारण के लिए न्यायायिक अधिकारियों ने आदेशित किया, इसके अतिरिक्त 11 बैंकों के 30 मामलों का निस्तारण कर 3006024 रुपए के वाद निस्तारण के लिए आदेशित किया, तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव तहसीलदार योगेंद्र शरण शाह ने बताया कि राजस्व से संबंधित 60 वाद निस्तारित किए गए, जनपद न्यायधीन ने कहा कि आगामी मिनी लोक अदालत थाना स्तर पर लगाया जाएगा, वादकारियों को आसानी से उनके ही थाना क्षेत्र में मामले का निस्तारण हो सकेंगा,