मिर्ज़ापुर चुनार पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का किया भण्डाफोड़ एक गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना चुनार पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मौके से शस्त्र निर्माण में इस्तेमाल उपकरण, व तमंचा बरामद किया , पुलिस जानकारी के अनुसार अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री थाना चुनार क्षेत्र के दुर्गाजी मोड़ से सक्तेशगढ़ जाने वाले मार्ग के जंगल में एक कमरे में बनाया जा रहा था , अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना चुनार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दुर्गाजी मोड़ से सक्तेशगढ़ जाने वाले मार्ग के जंगल में बने एक कमरे से छापामारी कर अभियुक्त शनि सोनकर पुत्र मोहन सोनकर निवासी सरैया सिकन्दरपुर थाना चुनार को गिरफ्तार किया, मौके से शस्त्र निर्माण के लिए भठ्ठी, लोहे की आरी, पेचकस, हथौड़ी, छेनी, प्लास, लोहे की छोटी-बड़ी नाल, लोहे की पाइप, स्क्रू, स्प्रींग, सडसी, लोहे की फूकनी, लोहे का गुटका व टार्च सहित अन्य सामाग्री बरामद किया, साथ ही 315 बोर के तीन तमंचा बरामद किया, पुलिस ने आयुध अधिनियम पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया,